Anamika

Maha Shivratri 2024: आइये जानते है महाशिवरात्रि का व्रत क्यों रखा जाता है?

हिन्दू में महाशिवरात्र‍ि पर्व का बहुत महत्व होता है। और इसे बहुत धूम धाम से मनाया जाता है। आइये जानते है महाशिवरात्र‍ि को क्यों मनाया जाता है?

शिवरात्रि वैसे तो हर महीने मनाई जाती है। परन्तु फाल्गुन कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली शिवरात्रि का बहुत महत्व होता है। इसे 'महाशिवरात्रि' के नाम से जाना जाता है।

हिन्दू ग्रंथों में महाशिवरात्रि का वर्णन अलग अलग किया गया है।

शिव पुराण के अनुसार इस दिन ब्रह्मा जी और विष्णु जी द्वारा शिवजी के निराकार स्वरूप का प्रतीक 'लिंग' की सबसे पहले पूजा की गयी थी 

माना जाता है। इस दिन भगवान शिव ने वैराग्य छोड़कर देवी पार्वती के साथ विवाह कर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया था।

भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की खुशी में हर साल महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। और जगह जगह शिव जी की बारात और झांकियों भी सजाई जाती है।

Thank you