Connect with us

Hindu Festivals

Chaitra Navratri 2024: नए साल में कब है चैत्र नवरात्रि? नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा का समय

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है। शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तक चैत्र नवरात्रि मनाई जाती है आइए जानते हैं साल 2024 में कब है चैत्र नवरात्रि,क्या है शुभ मुहूर्त और पूजा का समय

Published

on

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक हर साल चरित्र नवरात्रि का पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है। शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तक चैत्र नवरात्रि मनाई जाती है। आइए जानते हैं साल 2024 में कब है चैत्र नवरात्रि,क्या है शुभ मुहूर्त और पूजा का समय।

Chaitra Navratri 2024 Kab hai

Image Source: All Info About Festivals

2024 में कब है चैत्र नवरात्रि ?(Chaitra Navratri 2024)

वैदिक पंचांग के मुताबिक इस बार 9 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक चैत्र नवरात्रि है। इस दौरान जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा उपासना की जाती है। साथ ही 9 दिनों तक व्रत उपवास भी रखा जाता है। मान्यता है की मां दुर्गा की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी होती है, साथ ही खुशहाली आती है। पंचांग के मुताबिक चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 8 अप्रैल को देर रात 11:50 पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 9 अप्रैल को संध्या काल 8:30 पर खत्म होगी।

घटस्थापना का मुहूर्त (Chaitra Navratri 2024 Muhurat)

वहीं 9 अप्रैल को घट स्थापना का समय सुबह 6:02 से लेकर 10:15 तक है। इस समय में घटस्थापना की जा सकती है। इसके अलावा 11:57 से लेकर दोपहर 12:48 के मध्य अभिजीत मुहूर्त में भी घटस्थापना कर सकते हैं। चैत्र माह में रामनवमी का पर्व 17 अप्रैल को मनाया जाएगा। दुर्गा अष्टमी 16 अप्रैल को है इसी दिन ही कन्या पूजा और नवरात्रि का हवन भी किया जाएगा।

चैत्र माह में पड़ने वाली नवरात्रि को लेकर ऐसा मानना है कि इस समय देवी दुर्गा अपने मायके जाने और भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए पृथ्वीलोक पर आती हैं। इसलिए इसे बड़े उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

Continue Reading

Hindu Festivals

Holi 2024: इस होली पार्टी के लिए आइये जानते है कुछ आसान घर सजाने की टिप्‍स?

Holi Party Decoration ideas in Hindi: आपकी इस होली पार्टी को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए हम कुछ आसान सजावट की टिप्स लेके आये है आइये जानते है उन आसान से टिप्स के बारे में :

Published

on

रंगों का त्योहार होली खुशी, हंसी और जीवंत उत्सव का समय है। चाहे आप घर पर, ऑफिस में, या स्कूल में होली पार्टी को होस्ट कर रहे हों, सही सजावट होली के इस उत्सव के माहौल को बढ़ा सकती है और इस होली को हमेशा के लिए यादगार बना सकती है। आपकी इस होली पार्टी को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए हम कुछ आसान सजावट की टिप्स लेके आये है आइये जानते है उन आसान से टिप्स के बारे में :

holi decoration 2024 in hindi

होली पार्टी के मौके पर इन आसान तरीकों से सजाएं घर(Holi Party Decoration ideas in Hindi):

1.कलरफुल रंगीन रंगोली डिज़ाइन:

घर या ऑफिस की एंट्री पर या घर के बीच को रंगीन पाउडर, फूलों की पंखुड़ियों, या यहाँ तक कि रंगीन चावल से बनी सुंदर रंगोली डिज़ाइनों से सजाकर शुरुआत करें। ये आपको न केवल पारंपरिक स्पर्श से जोड़ते हैं बल्कि आने वाले रंगों के त्यौहार होली के लिए माहौल भी तैयार करते हैं।

2. बैलून से डेकोरेट करें घर:

अपनी होली पार्टी में मेहमानों का स्वागत करने के लिए लाल, पीले, हरे और नीले जैसे चमकीले रंगों में आकर्षक गुब्बारा से डेकोरेट करे। गुब्बारा से घर को डेकोरेट करना आसान है और यह किसी भी जगह को बहुत काम समय में आकर्षक बना देता है।

3. वॉल हैंगिंग :

वॉल हैंगिंग होली पार्टी डेकोरेशन के लिए बहुत अच्‍छा विकल्‍प है। अगर आप को क्राफ्ट में जरा भी रुचि है। तो आप डिफरेंट साइज और कलर की वॉल हैंगिंग बना सकते है। जो आपके होली पार्टी में चाँद इसको आप घर की छतों पर लटका सकते है।

4.फूलों की मालाएं और तोरण:

दरवाजे, खिड़कियां और दीवारों को गेंदे, गुलाब और अन्य रंग-बिरंगे फूलों से बने पारंपरिक फूलों की मालाओं और तोरणों से सजाएं। ये सुगंधित सजावटें प्रेम, समृद्धि और वसंत के आगमन का प्रतीक हैं, जो आपकी होली की सजावट में सुंदरता का स्पर्श जोड़ती हैं।

5. थीम वाली टेबल सेटिंग्स:

पूरी होली पार्टी थीम को एक साथ जोड़ने के लिए थीम के मैचिंग टेबल कवर, नैपकिन और टेबल सेटिंग्स सेट करें। टेबल का आकर्षक लुक बनाने के लिए फ्लावर पॉट और कलर से सजा सकते है।

6. होली प्रॉप्स:

मेहमानों को उनके होली पार्टी यादगार बनाने के लिए रंगीन धूप का चश्मा, मास्क और टेम्पररी टैटू जैसे मज़ेदार प्रॉप्स आप रख सकते है।

7. कर्टेन और कुशन कवर

थीम की मैचिंग के पर्दे और कुशन भी आप बदल सकते है। इसे आपको होली पार्टी की रौनक और भी बढ़ जाएगी।

इन आसान तरीको से आप होली पार्टी डेकोरेशन के किसी भी स्थान को रंगीन और उत्सवपूर्ण जगह में बदल सकते है जहां दोस्त और परिवार त्योहार की खुशी का जश्न मनाने के लिए एक साथ आ सकते हैं। अपनी कल्पना को उड़ान दें और एक यादगार होली उत्सव बनाने का आनंद लें जिसके बारे में आने वाले वर्षों में चर्चा की जाएगी!

Continue Reading

Hindu Festivals

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में जान लीजिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

Chaitra Navratri 2024: क्या आप चैत्र नवरात्रि का व्रत रखते है ? चैत्र नवरात्रि में जान लीजिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

Published

on

नवरात्रि हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। साल में दो मुख्य नवरात्रि होती है। एक शारदीय और दूसरा चैत्र नवरात्रि। साल 2024 में 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू होने वाली है। इस दौरान भक्त हर दिन मां दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा करते हैं। कुछ लोग नौ दिनों तक व्रत रखते हैं। कुछ लोग पहले दो और अंतिम दो व्रत रखते हैं। वहीं इस दौरान अक्सर लोग खाने पीने को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए

Chaitra Navratri 2024 in Hindi

Image Source: Times Now Navbharat

नवरात्रि के व्रत के दौरान क्या खाएं और क्या नहीं खाएं? ( What to eat in navratri fast)

  • आप दूध या उससे बनी चीज़ें जैसे शेक स्मूदी,खीर खाई जा सकती है। इसके अलावा आप दूध,छाछ या रायता का भी सेवन कर सकते हैं। इससे एनर्जी लेवल भी बनी रहेगी और पाचन संबंधी समस्याएं भी नहीं होगी।
  • वहीं व्रत में आप खूब फल और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। फल में आप रसीले फल जैसे अंगूर,तरबूज,मौसमी,संतरे का सेवन करें। इससे एनर्जी भी बनी रहेगा। डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होगी।
  • सूखे मेवे में प्रोटीन और फाइबर होता है। आप नवरात्रि डाइट में अखरोट,खजूर, पिस्ता, खा सकते हैं। इससे आपको भूख नहीं लगती है।
  • इसके अलावा आप अरारोट आटा,साबूदाना,साबूदाना आटा,कुट्टू का आटा,राजगीरा आटा का सेवन कर सकते हैं।
  • आपको सेंधा नमक का सेवन करना चाहिए। सेंधा नमक शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स को रिस्टोर करता है और पीएच बैलेंस को बनाए रखता है।

व्रत में क्या नहीं खाएं ? ( What to not eat in Navratri Fast)

  • प्याज और लहसुन को डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए।
  • गेहूं, चावल, सूजी, और कई तरह के दालों को डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए।
  • नॉनवेज,चिकन,अंडा और शराब का सेवन करने से बचें।
  • ज्यादा तला भुना खाने से बचना चाहिए इससे ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
  • कॉफी और चाय के सेवन से भी बचना चाहिए इससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
Continue Reading

Hindu Festivals

Holi Special Snacks Recipes In Hindi:होली पर महमानों को खिलाना है कुछ स्पेशल, बनाएं ये दो चटपटा स्नैक्स

Holi Special Snacks Recipes In Hindi: होली पर मेहमानों को खिलाना है कुछ स्पेशल, तो टॉप करे ये दो चटपटे स्नैक्स, मेहमान उंगलियां करते रह जाएंगे

Published

on

Holi Special Snacks Recipes In Hindi: नए साल में होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन अलग-अलग तरह के व्यंजन तैयार किए जाते हैं। गुजिया, ठंडाई, मठरी जैसे कई स्नैक्स के आइटम मेहमानों को सर्व करने के लिए बनाए जाते हैं। अगर आप इस होली मेहमानों को कुछ स्पेशल परोसना चाहते हैं तो हम आपके लिए बहुत ही खास तरह की दो रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे बनाना भी आसान है और यह स्वाद में भी काफी बढ़िया लगेगा।

Holi Special Snacks in Hindi

Image Source: BetterButter

होली स्पेशल स्नैक्स (Holi Special Snacks)

1. स्टफ्ड ब्रेड दही वड़ा

स्टफ्ड ब्रेड दही बड़ा एक बहुत ही आसान और अलग रेसिपी है। इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है और घर में रखे सामानों से ही यह तैयार हो जाता है। इसे बनाने के लिए आपको दाल की जरूरत बिल्कुल भी नहीं पड़ेगी।चलिए जान लेते हैं ब्रेड दही वड़ा बनाने की सामग्री और विधि

स्टफ्ड ब्रेड दही वड़ा बनाने की सामग्री

  • 10 से 12 ब्रेड स्लाइस
  • एक कप दही
  • एक कप पनीर मैश किया हुआ
  • आधा छोटा चम्मच काली मिर्च
  • एक छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  • एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • एक टेबल स्पून अनारदाना
  • हरी चटनी
  • मीठी चटनी
  • नमक स्वाद अनुसार
  • एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • तलने के लिए तेल।

स्टफ्ड ब्रेड दही वड़ा बनाने की विधि

  • सभी ब्रेड स्लाइस के किनारों को काटकर भूरे भाग को अलग कर दें।
  • इन्हें पानी में भिगोकर निचोड़ें और अलग रख दें।
  • एक कटोरी में मैश किया हुआ पनीर डालें।
  • इसमें थोड़ी काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, नमक डालकर मिलाएं।
  • अब इसे ब्रेड के स्लाइस में भरकर गोलाकार में दबा कर रख लें।
  • एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें ब्रेड के वड़े डालकर डीप फ्राई करें।
  • जब ये सुनहरा हो जाए तो इन्हें निकाल कर टिशू पेपर पर रख दें।
  • अब दही थोड़ा सा पतला करें।
  • इसके बाद प्लेट में ब्रेड के वड़े रखें।
  • ऊपर से दही, मीठी चटनी, हरी चटनी, चुटकी भर नमक, लाल मिर्च, काली मिर्च, अमचूर, अनार दाना डालकर सर्व करें।

2. मूंग दाल के पकोड़े

मूंग दाल के पकोड़े एक पारंपरिक डिश है। जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को पसंद होता है। यह भी बहुत ही आसान सी रेसिपी है तो चलिए जान लेते हैं मूंग दाल पकौड़ा बनाने की सिंपल सी रेसिपी।

मूंग दाल के पकोड़े बनाने की सामग्री

  • 200 ग्राम मूंग की दाल
  • एक चुटकी हींग
  • कटी हुई हरी मिर्च
  • आधी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक स्पून धनिया पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • तलने के लिए तेल
  • 1 इंच कटा हुआ अदरक का टुकड़ा
  • कटा हुआ हरा धनिया
  • आधा कटोरी हरी या सादा कटी हुई प्याज।

मूंग दाल के पकोड़े बनाने की विधि

  • मूंग दाल के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले हरि छिलके वाली मूंग दाल को 4 से 5 घंटे भिगोकर रख दें।
  • इसके बाद छिलके वाली दाल को हाथ से मसलकर छिलके को अलग कर दें।
  • इस दाल को बिना पानी के मिक्सी में दर्द भरा पीस लें।
  • अब दाल को किसी बड़े बर्तन में डालकर सभी मसाले,प्याज को डाल कर दाल को फेट लें।
  • कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसमें पकोड़े डालें
  • जब पकौड़े गोल्डन ब्राउन होने लगे तो उन्हें एक प्लेट में निकालकर हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
Continue Reading

Trending

Copyright © 2024 W3trending. All rights reserved.