Hindu Festivals
Holi 2024: इस होली पार्टी के लिए आइये जानते है कुछ आसान घर सजाने की टिप्स?
Holi Party Decoration ideas in Hindi: आपकी इस होली पार्टी को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए हम कुछ आसान सजावट की टिप्स लेके आये है आइये जानते है उन आसान से टिप्स के बारे में :
रंगों का त्योहार होली खुशी, हंसी और जीवंत उत्सव का समय है। चाहे आप घर पर, ऑफिस में, या स्कूल में होली पार्टी को होस्ट कर रहे हों, सही सजावट होली के इस उत्सव के माहौल को बढ़ा सकती है और इस होली को हमेशा के लिए यादगार बना सकती है। आपकी इस होली पार्टी को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए हम कुछ आसान सजावट की टिप्स लेके आये है आइये जानते है उन आसान से टिप्स के बारे में :
होली पार्टी के मौके पर इन आसान तरीकों से सजाएं घर(Holi Party Decoration ideas in Hindi):
1.कलरफुल रंगीन रंगोली डिज़ाइन:
घर या ऑफिस की एंट्री पर या घर के बीच को रंगीन पाउडर, फूलों की पंखुड़ियों, या यहाँ तक कि रंगीन चावल से बनी सुंदर रंगोली डिज़ाइनों से सजाकर शुरुआत करें। ये आपको न केवल पारंपरिक स्पर्श से जोड़ते हैं बल्कि आने वाले रंगों के त्यौहार होली के लिए माहौल भी तैयार करते हैं।
2. बैलून से डेकोरेट करें घर:
अपनी होली पार्टी में मेहमानों का स्वागत करने के लिए लाल, पीले, हरे और नीले जैसे चमकीले रंगों में आकर्षक गुब्बारा से डेकोरेट करे। गुब्बारा से घर को डेकोरेट करना आसान है और यह किसी भी जगह को बहुत काम समय में आकर्षक बना देता है।
3. वॉल हैंगिंग :
वॉल हैंगिंग होली पार्टी डेकोरेशन के लिए बहुत अच्छा विकल्प है। अगर आप को क्राफ्ट में जरा भी रुचि है। तो आप डिफरेंट साइज और कलर की वॉल हैंगिंग बना सकते है। जो आपके होली पार्टी में चाँद इसको आप घर की छतों पर लटका सकते है।
4.फूलों की मालाएं और तोरण:
दरवाजे, खिड़कियां और दीवारों को गेंदे, गुलाब और अन्य रंग-बिरंगे फूलों से बने पारंपरिक फूलों की मालाओं और तोरणों से सजाएं। ये सुगंधित सजावटें प्रेम, समृद्धि और वसंत के आगमन का प्रतीक हैं, जो आपकी होली की सजावट में सुंदरता का स्पर्श जोड़ती हैं।
5. थीम वाली टेबल सेटिंग्स:
पूरी होली पार्टी थीम को एक साथ जोड़ने के लिए थीम के मैचिंग टेबल कवर, नैपकिन और टेबल सेटिंग्स सेट करें। टेबल का आकर्षक लुक बनाने के लिए फ्लावर पॉट और कलर से सजा सकते है।
6. होली प्रॉप्स:
मेहमानों को उनके होली पार्टी यादगार बनाने के लिए रंगीन धूप का चश्मा, मास्क और टेम्पररी टैटू जैसे मज़ेदार प्रॉप्स आप रख सकते है।
7. कर्टेन और कुशन कवर
थीम की मैचिंग के पर्दे और कुशन भी आप बदल सकते है। इसे आपको होली पार्टी की रौनक और भी बढ़ जाएगी।
इन आसान तरीको से आप होली पार्टी डेकोरेशन के किसी भी स्थान को रंगीन और उत्सवपूर्ण जगह में बदल सकते है जहां दोस्त और परिवार त्योहार की खुशी का जश्न मनाने के लिए एक साथ आ सकते हैं। अपनी कल्पना को उड़ान दें और एक यादगार होली उत्सव बनाने का आनंद लें जिसके बारे में आने वाले वर्षों में चर्चा की जाएगी!
Hindu Festivals
Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में जान लीजिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?
Chaitra Navratri 2024: क्या आप चैत्र नवरात्रि का व्रत रखते है ? चैत्र नवरात्रि में जान लीजिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?
नवरात्रि हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। साल में दो मुख्य नवरात्रि होती है। एक शारदीय और दूसरा चैत्र नवरात्रि। साल 2024 में 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू होने वाली है। इस दौरान भक्त हर दिन मां दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा करते हैं। कुछ लोग नौ दिनों तक व्रत रखते हैं। कुछ लोग पहले दो और अंतिम दो व्रत रखते हैं। वहीं इस दौरान अक्सर लोग खाने पीने को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए
Image Source: Times Now Navbharat
नवरात्रि के व्रत के दौरान क्या खाएं और क्या नहीं खाएं? ( What to eat in navratri fast)
- आप दूध या उससे बनी चीज़ें जैसे शेक स्मूदी,खीर खाई जा सकती है। इसके अलावा आप दूध,छाछ या रायता का भी सेवन कर सकते हैं। इससे एनर्जी लेवल भी बनी रहेगी और पाचन संबंधी समस्याएं भी नहीं होगी।
- वहीं व्रत में आप खूब फल और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। फल में आप रसीले फल जैसे अंगूर,तरबूज,मौसमी,संतरे का सेवन करें। इससे एनर्जी भी बनी रहेगा। डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होगी।
- सूखे मेवे में प्रोटीन और फाइबर होता है। आप नवरात्रि डाइट में अखरोट,खजूर, पिस्ता, खा सकते हैं। इससे आपको भूख नहीं लगती है।
- इसके अलावा आप अरारोट आटा,साबूदाना,साबूदाना आटा,कुट्टू का आटा,राजगीरा आटा का सेवन कर सकते हैं।
- आपको सेंधा नमक का सेवन करना चाहिए। सेंधा नमक शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स को रिस्टोर करता है और पीएच बैलेंस को बनाए रखता है।
व्रत में क्या नहीं खाएं ? ( What to not eat in Navratri Fast)
- प्याज और लहसुन को डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए।
- गेहूं, चावल, सूजी, और कई तरह के दालों को डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए।
- नॉनवेज,चिकन,अंडा और शराब का सेवन करने से बचें।
- ज्यादा तला भुना खाने से बचना चाहिए इससे ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
- कॉफी और चाय के सेवन से भी बचना चाहिए इससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
Hindu Festivals
Holi Special Snacks Recipes In Hindi:होली पर महमानों को खिलाना है कुछ स्पेशल, बनाएं ये दो चटपटा स्नैक्स
Holi Special Snacks Recipes In Hindi: होली पर मेहमानों को खिलाना है कुछ स्पेशल, तो टॉप करे ये दो चटपटे स्नैक्स, मेहमान उंगलियां करते रह जाएंगे
Holi Special Snacks Recipes In Hindi: नए साल में होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन अलग-अलग तरह के व्यंजन तैयार किए जाते हैं। गुजिया, ठंडाई, मठरी जैसे कई स्नैक्स के आइटम मेहमानों को सर्व करने के लिए बनाए जाते हैं। अगर आप इस होली मेहमानों को कुछ स्पेशल परोसना चाहते हैं तो हम आपके लिए बहुत ही खास तरह की दो रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे बनाना भी आसान है और यह स्वाद में भी काफी बढ़िया लगेगा।
Image Source: BetterButter
होली स्पेशल स्नैक्स (Holi Special Snacks)
1. स्टफ्ड ब्रेड दही वड़ा
स्टफ्ड ब्रेड दही बड़ा एक बहुत ही आसान और अलग रेसिपी है। इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है और घर में रखे सामानों से ही यह तैयार हो जाता है। इसे बनाने के लिए आपको दाल की जरूरत बिल्कुल भी नहीं पड़ेगी।चलिए जान लेते हैं ब्रेड दही वड़ा बनाने की सामग्री और विधि
स्टफ्ड ब्रेड दही वड़ा बनाने की सामग्री
- 10 से 12 ब्रेड स्लाइस
- एक कप दही
- एक कप पनीर मैश किया हुआ
- आधा छोटा चम्मच काली मिर्च
- एक छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
- एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- एक टेबल स्पून अनारदाना
- हरी चटनी
- मीठी चटनी
- नमक स्वाद अनुसार
- एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- तलने के लिए तेल।
स्टफ्ड ब्रेड दही वड़ा बनाने की विधि
- सभी ब्रेड स्लाइस के किनारों को काटकर भूरे भाग को अलग कर दें।
- इन्हें पानी में भिगोकर निचोड़ें और अलग रख दें।
- एक कटोरी में मैश किया हुआ पनीर डालें।
- इसमें थोड़ी काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, नमक डालकर मिलाएं।
- अब इसे ब्रेड के स्लाइस में भरकर गोलाकार में दबा कर रख लें।
- एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें ब्रेड के वड़े डालकर डीप फ्राई करें।
- जब ये सुनहरा हो जाए तो इन्हें निकाल कर टिशू पेपर पर रख दें।
- अब दही थोड़ा सा पतला करें।
- इसके बाद प्लेट में ब्रेड के वड़े रखें।
- ऊपर से दही, मीठी चटनी, हरी चटनी, चुटकी भर नमक, लाल मिर्च, काली मिर्च, अमचूर, अनार दाना डालकर सर्व करें।
2. मूंग दाल के पकोड़े
मूंग दाल के पकोड़े एक पारंपरिक डिश है। जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को पसंद होता है। यह भी बहुत ही आसान सी रेसिपी है तो चलिए जान लेते हैं मूंग दाल पकौड़ा बनाने की सिंपल सी रेसिपी।
मूंग दाल के पकोड़े बनाने की सामग्री
- 200 ग्राम मूंग की दाल
- एक चुटकी हींग
- कटी हुई हरी मिर्च
- आधी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- एक स्पून धनिया पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल
- 1 इंच कटा हुआ अदरक का टुकड़ा
- कटा हुआ हरा धनिया
- आधा कटोरी हरी या सादा कटी हुई प्याज।
मूंग दाल के पकोड़े बनाने की विधि
- मूंग दाल के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले हरि छिलके वाली मूंग दाल को 4 से 5 घंटे भिगोकर रख दें।
- इसके बाद छिलके वाली दाल को हाथ से मसलकर छिलके को अलग कर दें।
- इस दाल को बिना पानी के मिक्सी में दर्द भरा पीस लें।
- अब दाल को किसी बड़े बर्तन में डालकर सभी मसाले,प्याज को डाल कर दाल को फेट लें।
- कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसमें पकोड़े डालें
- जब पकौड़े गोल्डन ब्राउन होने लगे तो उन्हें एक प्लेट में निकालकर हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
Hindu Festivals
Happy Holi 2024 Wishes And Shayari: इन खूबसूरत शायरी के जरिए दीजिए दोस्तों और परिवारवालों को बधाई
Happy Holi 2024 Wishes And Shayari: Holi 2024: रंगों का त्योहार होली की धूम देश भर में नजर आ रही है। इन खूबसूरत शायरी के जरिए दीजिए दोस्तों और परिवारवालों को बधाई
Holi 2024: रंगों का त्योहार होली की धूम देश भर में नजर आ रही है। यह एक बहुत ही धार्मिक और पारंपरिक त्यौहार है। यह आपसी प्रेम, सद्भावना और भाईचारे का त्यौहार है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई के जीत के रूप में मनाया जाता है। बिछड़े हुए अपनों से गिले शिकवे दूर करके उन्हें गले लगाया जाता है। अगर आप भी अपने दोस्तों,चाहने वालों या रिश्तेदारों को होली की शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो हम आपके लिए होली शायरी की पूरी लिस्ट लाए हैं। आइए नजर डालते हैं इन खूबसूरत शायरी पर।
इन शायरी के जरिए अपनों को कहें हैप्पी होली (Happy Holi Wishes in Hindi)
1.
पिचकारी की धार
गुलाल की बौछार
अपनों का प्यार
यही है यारों होली का त्योहार
Happy Holi 2024
2.
हवाओं के साथ अरमान भेजा है,
मैसेज के जरिए पैगाम भेजा है,
वो हम हैं,जिसने सबसे पहले,
होली का राम-राम भेजा है।
Happy Holi 2024
3.
आज मुबारक कल मुबारक,
होली का आपको हर पल मुबारक,
रंग बिरंगी होली में,
हमारा भी एक रंग मुबारक
Happy Holi 2024
4.
गुलाल की रंग गुब्बारों की मार,
सूरज की किरणें खुशियों की बहार,
चांद की चांदनी अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको रंगों का त्यौहार।
Happy Holi 2024
5.
मथुरा की खुशबू ,
गोकुल का प्यार,
वृन्दावन की सुगंध,
बरसाने की फुहार,
राधा की उम्मीद ,
कान्हा का प्यार,
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार
Happy Holi 2024
6.
खुदा करे इस बार होली ऐसी आए,
बिछड़े हुआ मेरा यार मुझे मिल जाए,
मेरी दुनिया तो रंगीन है सिर्फ उस से,
काश वो आए और चुपके से गुलाल लगा जाए।
Happy Holi 2024
7.
प्यार के रंग से भरो पिचकारी,
स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी,
यह रंग न जाने ना कोई जात ना बोली,
सबको मुबारक हैप्पी होली
Happy Holi 2024
8.
मिठाइयों का हो ओवरफ्लो,
मस्ती कभी भी ना हो स्लो,
रंग और गुलाल का सुरूर छाए रहे,
पॉकेट में भारी माया रहे,
गुड लक की हो बौछार,
आया होली का त्यौहार।
Happy Holi 2024
9.
उठाकर हाथों में पिचकारी
कृष्ण जी के रंग से रंग दो दुनिया सारी
Happy Holi 2024
-
Hindu Festivals2 महीना ago
Mahashivratri 2024: साल 2024 में कब है महाशिवरात्रि,नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा का समय
-
Hindu Festivals2 महीना ago
Holi 2024: नए साल में कब है होली? नोट करें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
-
Hindu Festivals2 महीना ago
Mahashivratri Fasting Rules 2024 in Hindi: महाशिवरात्रि व्रत रखने के नियम एवं लाभ
-
Hindu Festivals2 महीना ago
Chaitra Navratri 2024: नए साल में कब है चैत्र नवरात्रि? नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा का समय
-
Hindu Festivals2 महीना ago
Holi Special Snacks Recipes In Hindi:होली पर महमानों को खिलाना है कुछ स्पेशल, बनाएं ये दो चटपटा स्नैक्स
-
Hindu Festivals2 महीना ago
Happy Holi 2024 Wishes And Shayari: इन खूबसूरत शायरी के जरिए दीजिए दोस्तों और परिवारवालों को बधाई
-
Hindu Festivals2 महीना ago
Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में जान लीजिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?