Connect with us

Hindu Festivals

Mahashivratri 2024: साल 2024 में कब है महाशिवरात्रि,नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा का समय

लेकिन हर साल की तरह इस साल भी महाशिवरात्रि की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है आइए जानते हैं इस साल कब मनाई जाएगी महाशिवरात्रि? क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त?

Published

on

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह त्यौहार माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है। धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक ऐसा माना जाता है की महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। लोग इस त्यौहार को लेकर बेसब्री से इंतजार करते हैं, लेकिन हर साल की तरह इस साल भी महाशिवरात्रि की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है आइए जानते हैं इस साल कब मनाई जाएगी महाशिवरात्रि? क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त?

Mahashivratri 2024 date Time

महाशिवरात्रि कब है? शुभ मुहूर्त और पूजा का समय (Maha Shivaratri in 2024)

हिंदू पंचांग के मुताबिक महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। पंचांग के मुताबिक फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का आरंभ 8 मार्च 2024 को रात 9:57 पर होगा और अगले दिन 9 मार्च को 6:17 पर इसका समापन होगा। इस दिन पारण के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6:37 से लेकर दोपहर 3:28 मिनट पर है।

महाशिवरात्रि 2024 चार प्रहर मुहूर्त (Mahashivratri 2024 Char Prahar Puja Time)

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय – शाम 06:25 – रात 09:28
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय – रात 09:28 – 9 मार्च, प्रात: 12.31
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय – प्रात: 12.31 – प्रात: 03.34
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय – प्रात: 03.34 – प्रात: 06:37

महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है? (Know all about Maha Shivaratri Festival)

मान्यता है की माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए कठोर तपस्या की थी और महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती की तपस्या सफल हुई थी।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन शिव जी और माता पार्वती का रात में विवाह हुआ था। भगवान शिव इसी दिन पहली बार प्रकट हुए थे। कहा जाता है कि इस दिन शिवलिंग 64 अलग-अलग जगह पर प्रकट हुए थे। यही वजह है कि महाशिवरात्रि का व्रत महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखती हैं। भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।

महाशिवरात्रि में पूजा कैसे करें? (Maha Shivaratri Puja Vidhi)

महाशिवरात्रि के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और भगवान शिव और माता पार्वती को प्रणाम करके पूजा का संकल्प लें। इसके बाद गंगाजल मिलाकर पानी से स्नान करें। इसके बाद कोई नया वस्त्र पहने और फिर सूर्योदय को अर्घ्य दें। इसके बाद पूजा स्थल पर एक चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं और माता पार्वती और भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद कच्चे दूध या गंगाजल से भगवान शिव और माता पार्वती का अभिषेक करें। इसके बाद पंचोपचार कर विधि विधान से भगवान शिव और माता पार्वती का अभिषेक करें।

Disclaimer

इस लेख में दी गयी जानकारी की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। पाठकों से अनुरोध है की इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। और इसकी पुष्टि के लिए कृप्या विशेषज्ञ से सलाह लें।

Continue Reading

Hindu Festivals

Holi 2024: इस होली पार्टी के लिए आइये जानते है कुछ आसान घर सजाने की टिप्‍स?

Holi Party Decoration ideas in Hindi: आपकी इस होली पार्टी को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए हम कुछ आसान सजावट की टिप्स लेके आये है आइये जानते है उन आसान से टिप्स के बारे में :

Published

on

रंगों का त्योहार होली खुशी, हंसी और जीवंत उत्सव का समय है। चाहे आप घर पर, ऑफिस में, या स्कूल में होली पार्टी को होस्ट कर रहे हों, सही सजावट होली के इस उत्सव के माहौल को बढ़ा सकती है और इस होली को हमेशा के लिए यादगार बना सकती है। आपकी इस होली पार्टी को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए हम कुछ आसान सजावट की टिप्स लेके आये है आइये जानते है उन आसान से टिप्स के बारे में :

holi decoration 2024 in hindi

होली पार्टी के मौके पर इन आसान तरीकों से सजाएं घर(Holi Party Decoration ideas in Hindi):

1.कलरफुल रंगीन रंगोली डिज़ाइन:

घर या ऑफिस की एंट्री पर या घर के बीच को रंगीन पाउडर, फूलों की पंखुड़ियों, या यहाँ तक कि रंगीन चावल से बनी सुंदर रंगोली डिज़ाइनों से सजाकर शुरुआत करें। ये आपको न केवल पारंपरिक स्पर्श से जोड़ते हैं बल्कि आने वाले रंगों के त्यौहार होली के लिए माहौल भी तैयार करते हैं।

2. बैलून से डेकोरेट करें घर:

अपनी होली पार्टी में मेहमानों का स्वागत करने के लिए लाल, पीले, हरे और नीले जैसे चमकीले रंगों में आकर्षक गुब्बारा से डेकोरेट करे। गुब्बारा से घर को डेकोरेट करना आसान है और यह किसी भी जगह को बहुत काम समय में आकर्षक बना देता है।

3. वॉल हैंगिंग :

वॉल हैंगिंग होली पार्टी डेकोरेशन के लिए बहुत अच्‍छा विकल्‍प है। अगर आप को क्राफ्ट में जरा भी रुचि है। तो आप डिफरेंट साइज और कलर की वॉल हैंगिंग बना सकते है। जो आपके होली पार्टी में चाँद इसको आप घर की छतों पर लटका सकते है।

4.फूलों की मालाएं और तोरण:

दरवाजे, खिड़कियां और दीवारों को गेंदे, गुलाब और अन्य रंग-बिरंगे फूलों से बने पारंपरिक फूलों की मालाओं और तोरणों से सजाएं। ये सुगंधित सजावटें प्रेम, समृद्धि और वसंत के आगमन का प्रतीक हैं, जो आपकी होली की सजावट में सुंदरता का स्पर्श जोड़ती हैं।

5. थीम वाली टेबल सेटिंग्स:

पूरी होली पार्टी थीम को एक साथ जोड़ने के लिए थीम के मैचिंग टेबल कवर, नैपकिन और टेबल सेटिंग्स सेट करें। टेबल का आकर्षक लुक बनाने के लिए फ्लावर पॉट और कलर से सजा सकते है।

6. होली प्रॉप्स:

मेहमानों को उनके होली पार्टी यादगार बनाने के लिए रंगीन धूप का चश्मा, मास्क और टेम्पररी टैटू जैसे मज़ेदार प्रॉप्स आप रख सकते है।

7. कर्टेन और कुशन कवर

थीम की मैचिंग के पर्दे और कुशन भी आप बदल सकते है। इसे आपको होली पार्टी की रौनक और भी बढ़ जाएगी।

इन आसान तरीको से आप होली पार्टी डेकोरेशन के किसी भी स्थान को रंगीन और उत्सवपूर्ण जगह में बदल सकते है जहां दोस्त और परिवार त्योहार की खुशी का जश्न मनाने के लिए एक साथ आ सकते हैं। अपनी कल्पना को उड़ान दें और एक यादगार होली उत्सव बनाने का आनंद लें जिसके बारे में आने वाले वर्षों में चर्चा की जाएगी!

Continue Reading

Hindu Festivals

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में जान लीजिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

Chaitra Navratri 2024: क्या आप चैत्र नवरात्रि का व्रत रखते है ? चैत्र नवरात्रि में जान लीजिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

Published

on

नवरात्रि हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। साल में दो मुख्य नवरात्रि होती है। एक शारदीय और दूसरा चैत्र नवरात्रि। साल 2024 में 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू होने वाली है। इस दौरान भक्त हर दिन मां दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा करते हैं। कुछ लोग नौ दिनों तक व्रत रखते हैं। कुछ लोग पहले दो और अंतिम दो व्रत रखते हैं। वहीं इस दौरान अक्सर लोग खाने पीने को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए

Chaitra Navratri 2024 in Hindi

Image Source: Times Now Navbharat

नवरात्रि के व्रत के दौरान क्या खाएं और क्या नहीं खाएं? ( What to eat in navratri fast)

  • आप दूध या उससे बनी चीज़ें जैसे शेक स्मूदी,खीर खाई जा सकती है। इसके अलावा आप दूध,छाछ या रायता का भी सेवन कर सकते हैं। इससे एनर्जी लेवल भी बनी रहेगी और पाचन संबंधी समस्याएं भी नहीं होगी।
  • वहीं व्रत में आप खूब फल और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। फल में आप रसीले फल जैसे अंगूर,तरबूज,मौसमी,संतरे का सेवन करें। इससे एनर्जी भी बनी रहेगा। डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होगी।
  • सूखे मेवे में प्रोटीन और फाइबर होता है। आप नवरात्रि डाइट में अखरोट,खजूर, पिस्ता, खा सकते हैं। इससे आपको भूख नहीं लगती है।
  • इसके अलावा आप अरारोट आटा,साबूदाना,साबूदाना आटा,कुट्टू का आटा,राजगीरा आटा का सेवन कर सकते हैं।
  • आपको सेंधा नमक का सेवन करना चाहिए। सेंधा नमक शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स को रिस्टोर करता है और पीएच बैलेंस को बनाए रखता है।

व्रत में क्या नहीं खाएं ? ( What to not eat in Navratri Fast)

  • प्याज और लहसुन को डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए।
  • गेहूं, चावल, सूजी, और कई तरह के दालों को डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए।
  • नॉनवेज,चिकन,अंडा और शराब का सेवन करने से बचें।
  • ज्यादा तला भुना खाने से बचना चाहिए इससे ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
  • कॉफी और चाय के सेवन से भी बचना चाहिए इससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
Continue Reading

Hindu Festivals

Holi Special Snacks Recipes In Hindi:होली पर महमानों को खिलाना है कुछ स्पेशल, बनाएं ये दो चटपटा स्नैक्स

Holi Special Snacks Recipes In Hindi: होली पर मेहमानों को खिलाना है कुछ स्पेशल, तो टॉप करे ये दो चटपटे स्नैक्स, मेहमान उंगलियां करते रह जाएंगे

Published

on

Holi Special Snacks Recipes In Hindi: नए साल में होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन अलग-अलग तरह के व्यंजन तैयार किए जाते हैं। गुजिया, ठंडाई, मठरी जैसे कई स्नैक्स के आइटम मेहमानों को सर्व करने के लिए बनाए जाते हैं। अगर आप इस होली मेहमानों को कुछ स्पेशल परोसना चाहते हैं तो हम आपके लिए बहुत ही खास तरह की दो रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे बनाना भी आसान है और यह स्वाद में भी काफी बढ़िया लगेगा।

Holi Special Snacks in Hindi

Image Source: BetterButter

होली स्पेशल स्नैक्स (Holi Special Snacks)

1. स्टफ्ड ब्रेड दही वड़ा

स्टफ्ड ब्रेड दही बड़ा एक बहुत ही आसान और अलग रेसिपी है। इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है और घर में रखे सामानों से ही यह तैयार हो जाता है। इसे बनाने के लिए आपको दाल की जरूरत बिल्कुल भी नहीं पड़ेगी।चलिए जान लेते हैं ब्रेड दही वड़ा बनाने की सामग्री और विधि

स्टफ्ड ब्रेड दही वड़ा बनाने की सामग्री

  • 10 से 12 ब्रेड स्लाइस
  • एक कप दही
  • एक कप पनीर मैश किया हुआ
  • आधा छोटा चम्मच काली मिर्च
  • एक छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  • एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • एक टेबल स्पून अनारदाना
  • हरी चटनी
  • मीठी चटनी
  • नमक स्वाद अनुसार
  • एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • तलने के लिए तेल।

स्टफ्ड ब्रेड दही वड़ा बनाने की विधि

  • सभी ब्रेड स्लाइस के किनारों को काटकर भूरे भाग को अलग कर दें।
  • इन्हें पानी में भिगोकर निचोड़ें और अलग रख दें।
  • एक कटोरी में मैश किया हुआ पनीर डालें।
  • इसमें थोड़ी काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, नमक डालकर मिलाएं।
  • अब इसे ब्रेड के स्लाइस में भरकर गोलाकार में दबा कर रख लें।
  • एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें ब्रेड के वड़े डालकर डीप फ्राई करें।
  • जब ये सुनहरा हो जाए तो इन्हें निकाल कर टिशू पेपर पर रख दें।
  • अब दही थोड़ा सा पतला करें।
  • इसके बाद प्लेट में ब्रेड के वड़े रखें।
  • ऊपर से दही, मीठी चटनी, हरी चटनी, चुटकी भर नमक, लाल मिर्च, काली मिर्च, अमचूर, अनार दाना डालकर सर्व करें।

2. मूंग दाल के पकोड़े

मूंग दाल के पकोड़े एक पारंपरिक डिश है। जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को पसंद होता है। यह भी बहुत ही आसान सी रेसिपी है तो चलिए जान लेते हैं मूंग दाल पकौड़ा बनाने की सिंपल सी रेसिपी।

मूंग दाल के पकोड़े बनाने की सामग्री

  • 200 ग्राम मूंग की दाल
  • एक चुटकी हींग
  • कटी हुई हरी मिर्च
  • आधी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक स्पून धनिया पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • तलने के लिए तेल
  • 1 इंच कटा हुआ अदरक का टुकड़ा
  • कटा हुआ हरा धनिया
  • आधा कटोरी हरी या सादा कटी हुई प्याज।

मूंग दाल के पकोड़े बनाने की विधि

  • मूंग दाल के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले हरि छिलके वाली मूंग दाल को 4 से 5 घंटे भिगोकर रख दें।
  • इसके बाद छिलके वाली दाल को हाथ से मसलकर छिलके को अलग कर दें।
  • इस दाल को बिना पानी के मिक्सी में दर्द भरा पीस लें।
  • अब दाल को किसी बड़े बर्तन में डालकर सभी मसाले,प्याज को डाल कर दाल को फेट लें।
  • कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसमें पकोड़े डालें
  • जब पकौड़े गोल्डन ब्राउन होने लगे तो उन्हें एक प्लेट में निकालकर हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
Continue Reading

Trending

Copyright © 2024 W3trending. All rights reserved.