Hindu Festivals
Mahashivratri Fasting Rules 2024 in Hindi: महाशिवरात्रि व्रत रखने के नियम एवं लाभ
महाशिवरात्रि में उपवास का एक बहुत महत्व है। जिसको सभी भक्तगण बहुत श्रद्धा के साथ रखते हैं। आइये जानते है। महाशिवरात्रि 2024 में व्रत नियमों के बारे में और उनसे मिलने वाले लाभ के बारे में।
हिंदू त्योहार महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित है। जो पूरे भारत में बड़ी भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है। महाशिवरात्रि में उपवास का एक बहुत महत्व है। जिसको सभी भक्तगण बहुत श्रद्धा के साथ रखते हैं। आइये जानते है। महाशिवरात्रि 2024 में व्रत नियमों के बारे में और उनसे मिलने वाले लाभ के बारे में।
महाशिवरात्रि के उपवास के महत्व:
महाशिवरात्रि का उपवास भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि महाशिवरात्रि का उपवास रखने से मन, शरीर और आत्मा शुद्ध हो जाती है। और इसे भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने का एक साधन भी माना जाता है। यह भक्तों के लिए ईश्वर के प्रति अपनी भक्ति और प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने का एक साधन है।
इसे जरूर पढ़ें: साल 2024 में कब है महाशिवरात्रि,नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा का समय
महाशिवरात्रि के उपवास रखने के नियम (Mahashivratri Fasting Rules In Hindi) :
पूर्ण उपवास
महाशिवरात्रि पर भक्त पूरे दिन और रात भोजन और पानी का पूर्ण उपवास रखते हैं।
आंशिक उपवास
कुछ लोग इस दिन आंशिक उपवास भी रखते है, जिसमें दिन के दौरान केवल फल, दूध या हल्के भोजन का सेवन किया जाता है, जबकि अनाज और मांसाहारी वस्तुओं से परहेज किया जाता है।
व्रत का समय
महाशिवरात्रि के दिन आम तौर पर व्रत सूर्योदय से शुरू होता है। और अगले सूर्योदय तक जारी रहता है।
दूध और फल
उपवास के दौरान दूध और फलों का सेवन किया जाता है। क्योंकि इन्हें शुद्ध और आध्यात्मिक अभ्यास के लिए अनुकूल माना जाता है।
कुछ खाद्य पदार्थों से परहेज
उपवास के समय भक्त लहसुन, प्याज, गेहूं और अन्य अनाज नहीं खा सकते है। क्योंकि ऐसा माना जाता है। कि ये तामसिक भोजन है। इसलिए व्रत और कथा पूजा के प्रसाद में इसका इस्तेमाल वर्जित होता है।
खुद को रखें हाइड्रेटेड
उपवास करते समय, शरीर का हाइड्रेटेड रहना अत्यंत महत्वपूर्ण है। पूर्ण उपवास रखने वालों को हाइड्रेटेड बनाए रखने के लिए सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद पानी पीना चाहिए।
प्रार्थना और ध्यान:
भोजन से परहेज करने के अलावा, शिव भक्त महाशिवरात्रि के दौरान मंत्र जाप और ध्यान में भी संलग्न रहते हैं। ये आध्यात्मिक अभ्यास भगवान शिव के साथ गहरे संबंध को बढ़ावा देने और आंतरिक शांति का अनुभव करने में मदद करते हैं।
कैसे व्रत (Fast) तोड़ें
व्रत पारंपरिक रूप से अगले दिन सूर्योदय के बाद फल, दूध और अन्य सात्विक भोजन के साथ तोड़ा जाता है। उपवास को धीरे-धीरे छोड़ना चाहिए और अधिक खाने से बचना आवश्यक है।
निष्कर्ष:
निर्धारित नियमों और दिशानिर्देशों का पालन करते हुए महाशिवरात्रि का व्रत रखना चाहिए। यह भक्ति, अनुशासन और आध्यात्मिक शुद्धि का प्रतीक है। ईमानदारी और श्रद्धा के साथ व्रत रखकर, भक्त अपने जीवन में आध्यात्मिक विकास, शांति और समृद्धि के लिए भगवान शिव का आशीर्वाद मांगते हैं।
Hindu Festivals
Holi 2024: इस होली पार्टी के लिए आइये जानते है कुछ आसान घर सजाने की टिप्स?
Holi Party Decoration ideas in Hindi: आपकी इस होली पार्टी को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए हम कुछ आसान सजावट की टिप्स लेके आये है आइये जानते है उन आसान से टिप्स के बारे में :
रंगों का त्योहार होली खुशी, हंसी और जीवंत उत्सव का समय है। चाहे आप घर पर, ऑफिस में, या स्कूल में होली पार्टी को होस्ट कर रहे हों, सही सजावट होली के इस उत्सव के माहौल को बढ़ा सकती है और इस होली को हमेशा के लिए यादगार बना सकती है। आपकी इस होली पार्टी को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए हम कुछ आसान सजावट की टिप्स लेके आये है आइये जानते है उन आसान से टिप्स के बारे में :
होली पार्टी के मौके पर इन आसान तरीकों से सजाएं घर(Holi Party Decoration ideas in Hindi):
1.कलरफुल रंगीन रंगोली डिज़ाइन:
घर या ऑफिस की एंट्री पर या घर के बीच को रंगीन पाउडर, फूलों की पंखुड़ियों, या यहाँ तक कि रंगीन चावल से बनी सुंदर रंगोली डिज़ाइनों से सजाकर शुरुआत करें। ये आपको न केवल पारंपरिक स्पर्श से जोड़ते हैं बल्कि आने वाले रंगों के त्यौहार होली के लिए माहौल भी तैयार करते हैं।
2. बैलून से डेकोरेट करें घर:
अपनी होली पार्टी में मेहमानों का स्वागत करने के लिए लाल, पीले, हरे और नीले जैसे चमकीले रंगों में आकर्षक गुब्बारा से डेकोरेट करे। गुब्बारा से घर को डेकोरेट करना आसान है और यह किसी भी जगह को बहुत काम समय में आकर्षक बना देता है।
3. वॉल हैंगिंग :
वॉल हैंगिंग होली पार्टी डेकोरेशन के लिए बहुत अच्छा विकल्प है। अगर आप को क्राफ्ट में जरा भी रुचि है। तो आप डिफरेंट साइज और कलर की वॉल हैंगिंग बना सकते है। जो आपके होली पार्टी में चाँद इसको आप घर की छतों पर लटका सकते है।
4.फूलों की मालाएं और तोरण:
दरवाजे, खिड़कियां और दीवारों को गेंदे, गुलाब और अन्य रंग-बिरंगे फूलों से बने पारंपरिक फूलों की मालाओं और तोरणों से सजाएं। ये सुगंधित सजावटें प्रेम, समृद्धि और वसंत के आगमन का प्रतीक हैं, जो आपकी होली की सजावट में सुंदरता का स्पर्श जोड़ती हैं।
5. थीम वाली टेबल सेटिंग्स:
पूरी होली पार्टी थीम को एक साथ जोड़ने के लिए थीम के मैचिंग टेबल कवर, नैपकिन और टेबल सेटिंग्स सेट करें। टेबल का आकर्षक लुक बनाने के लिए फ्लावर पॉट और कलर से सजा सकते है।
6. होली प्रॉप्स:
मेहमानों को उनके होली पार्टी यादगार बनाने के लिए रंगीन धूप का चश्मा, मास्क और टेम्पररी टैटू जैसे मज़ेदार प्रॉप्स आप रख सकते है।
7. कर्टेन और कुशन कवर
थीम की मैचिंग के पर्दे और कुशन भी आप बदल सकते है। इसे आपको होली पार्टी की रौनक और भी बढ़ जाएगी।
इन आसान तरीको से आप होली पार्टी डेकोरेशन के किसी भी स्थान को रंगीन और उत्सवपूर्ण जगह में बदल सकते है जहां दोस्त और परिवार त्योहार की खुशी का जश्न मनाने के लिए एक साथ आ सकते हैं। अपनी कल्पना को उड़ान दें और एक यादगार होली उत्सव बनाने का आनंद लें जिसके बारे में आने वाले वर्षों में चर्चा की जाएगी!
Hindu Festivals
Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में जान लीजिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?
Chaitra Navratri 2024: क्या आप चैत्र नवरात्रि का व्रत रखते है ? चैत्र नवरात्रि में जान लीजिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?
नवरात्रि हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। साल में दो मुख्य नवरात्रि होती है। एक शारदीय और दूसरा चैत्र नवरात्रि। साल 2024 में 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू होने वाली है। इस दौरान भक्त हर दिन मां दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा करते हैं। कुछ लोग नौ दिनों तक व्रत रखते हैं। कुछ लोग पहले दो और अंतिम दो व्रत रखते हैं। वहीं इस दौरान अक्सर लोग खाने पीने को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए
Image Source: Times Now Navbharat
नवरात्रि के व्रत के दौरान क्या खाएं और क्या नहीं खाएं? ( What to eat in navratri fast)
- आप दूध या उससे बनी चीज़ें जैसे शेक स्मूदी,खीर खाई जा सकती है। इसके अलावा आप दूध,छाछ या रायता का भी सेवन कर सकते हैं। इससे एनर्जी लेवल भी बनी रहेगी और पाचन संबंधी समस्याएं भी नहीं होगी।
- वहीं व्रत में आप खूब फल और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। फल में आप रसीले फल जैसे अंगूर,तरबूज,मौसमी,संतरे का सेवन करें। इससे एनर्जी भी बनी रहेगा। डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होगी।
- सूखे मेवे में प्रोटीन और फाइबर होता है। आप नवरात्रि डाइट में अखरोट,खजूर, पिस्ता, खा सकते हैं। इससे आपको भूख नहीं लगती है।
- इसके अलावा आप अरारोट आटा,साबूदाना,साबूदाना आटा,कुट्टू का आटा,राजगीरा आटा का सेवन कर सकते हैं।
- आपको सेंधा नमक का सेवन करना चाहिए। सेंधा नमक शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स को रिस्टोर करता है और पीएच बैलेंस को बनाए रखता है।
व्रत में क्या नहीं खाएं ? ( What to not eat in Navratri Fast)
- प्याज और लहसुन को डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए।
- गेहूं, चावल, सूजी, और कई तरह के दालों को डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए।
- नॉनवेज,चिकन,अंडा और शराब का सेवन करने से बचें।
- ज्यादा तला भुना खाने से बचना चाहिए इससे ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
- कॉफी और चाय के सेवन से भी बचना चाहिए इससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
Hindu Festivals
Holi Special Snacks Recipes In Hindi:होली पर महमानों को खिलाना है कुछ स्पेशल, बनाएं ये दो चटपटा स्नैक्स
Holi Special Snacks Recipes In Hindi: होली पर मेहमानों को खिलाना है कुछ स्पेशल, तो टॉप करे ये दो चटपटे स्नैक्स, मेहमान उंगलियां करते रह जाएंगे
Holi Special Snacks Recipes In Hindi: नए साल में होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन अलग-अलग तरह के व्यंजन तैयार किए जाते हैं। गुजिया, ठंडाई, मठरी जैसे कई स्नैक्स के आइटम मेहमानों को सर्व करने के लिए बनाए जाते हैं। अगर आप इस होली मेहमानों को कुछ स्पेशल परोसना चाहते हैं तो हम आपके लिए बहुत ही खास तरह की दो रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे बनाना भी आसान है और यह स्वाद में भी काफी बढ़िया लगेगा।
Image Source: BetterButter
होली स्पेशल स्नैक्स (Holi Special Snacks)
1. स्टफ्ड ब्रेड दही वड़ा
स्टफ्ड ब्रेड दही बड़ा एक बहुत ही आसान और अलग रेसिपी है। इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है और घर में रखे सामानों से ही यह तैयार हो जाता है। इसे बनाने के लिए आपको दाल की जरूरत बिल्कुल भी नहीं पड़ेगी।चलिए जान लेते हैं ब्रेड दही वड़ा बनाने की सामग्री और विधि
स्टफ्ड ब्रेड दही वड़ा बनाने की सामग्री
- 10 से 12 ब्रेड स्लाइस
- एक कप दही
- एक कप पनीर मैश किया हुआ
- आधा छोटा चम्मच काली मिर्च
- एक छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
- एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- एक टेबल स्पून अनारदाना
- हरी चटनी
- मीठी चटनी
- नमक स्वाद अनुसार
- एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- तलने के लिए तेल।
स्टफ्ड ब्रेड दही वड़ा बनाने की विधि
- सभी ब्रेड स्लाइस के किनारों को काटकर भूरे भाग को अलग कर दें।
- इन्हें पानी में भिगोकर निचोड़ें और अलग रख दें।
- एक कटोरी में मैश किया हुआ पनीर डालें।
- इसमें थोड़ी काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, नमक डालकर मिलाएं।
- अब इसे ब्रेड के स्लाइस में भरकर गोलाकार में दबा कर रख लें।
- एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें ब्रेड के वड़े डालकर डीप फ्राई करें।
- जब ये सुनहरा हो जाए तो इन्हें निकाल कर टिशू पेपर पर रख दें।
- अब दही थोड़ा सा पतला करें।
- इसके बाद प्लेट में ब्रेड के वड़े रखें।
- ऊपर से दही, मीठी चटनी, हरी चटनी, चुटकी भर नमक, लाल मिर्च, काली मिर्च, अमचूर, अनार दाना डालकर सर्व करें।
2. मूंग दाल के पकोड़े
मूंग दाल के पकोड़े एक पारंपरिक डिश है। जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को पसंद होता है। यह भी बहुत ही आसान सी रेसिपी है तो चलिए जान लेते हैं मूंग दाल पकौड़ा बनाने की सिंपल सी रेसिपी।
मूंग दाल के पकोड़े बनाने की सामग्री
- 200 ग्राम मूंग की दाल
- एक चुटकी हींग
- कटी हुई हरी मिर्च
- आधी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- एक स्पून धनिया पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल
- 1 इंच कटा हुआ अदरक का टुकड़ा
- कटा हुआ हरा धनिया
- आधा कटोरी हरी या सादा कटी हुई प्याज।
मूंग दाल के पकोड़े बनाने की विधि
- मूंग दाल के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले हरि छिलके वाली मूंग दाल को 4 से 5 घंटे भिगोकर रख दें।
- इसके बाद छिलके वाली दाल को हाथ से मसलकर छिलके को अलग कर दें।
- इस दाल को बिना पानी के मिक्सी में दर्द भरा पीस लें।
- अब दाल को किसी बड़े बर्तन में डालकर सभी मसाले,प्याज को डाल कर दाल को फेट लें।
- कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसमें पकोड़े डालें
- जब पकौड़े गोल्डन ब्राउन होने लगे तो उन्हें एक प्लेट में निकालकर हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
-
Hindu Festivals2 महीना ago
Mahashivratri 2024: साल 2024 में कब है महाशिवरात्रि,नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा का समय
-
Hindu Festivals2 महीना ago
Holi 2024: नए साल में कब है होली? नोट करें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
-
Hindu Festivals2 महीना ago
Chaitra Navratri 2024: नए साल में कब है चैत्र नवरात्रि? नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा का समय
-
Hindu Festivals2 महीना ago
Holi Special Snacks Recipes In Hindi:होली पर महमानों को खिलाना है कुछ स्पेशल, बनाएं ये दो चटपटा स्नैक्स
-
Hindu Festivals2 महीना ago
Holi 2024: इस होली पार्टी के लिए आइये जानते है कुछ आसान घर सजाने की टिप्स?
-
Hindu Festivals2 महीना ago
Happy Holi 2024 Wishes And Shayari: इन खूबसूरत शायरी के जरिए दीजिए दोस्तों और परिवारवालों को बधाई
-
Hindu Festivals2 महीना ago
Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में जान लीजिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?